:
Breaking News

पटना नगर निगम 36 वेंडिंग जोन विकसित कर शहर को अतिक्रमण मुक्त कर रहा है, वेंडरों को मिलेगा आधुनिक और सुरक्षित स्थल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना नगर निगम ने शहर के व्यवस्थित विकास और वेंडरों के लिए सुरक्षित व सुविधाजनक स्थल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम के अनुसार शहर में करीब 36 नए वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। इनमें दीघा गोलंबर, पाटलिपुत्र अंचल की खटाल गली, काठपुल मंदिर और मदरसा गली समेत कई प्रमुख इलाके शामिल हैं। इन वेंडिंग जोन को विकसित करने के लिए पहले से लगे अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है और खाली जमीन को समतल कर आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है।
दीघा गोलंबर के पास रेलवे ब्रिज के किनारे लगभग 55 हजार वर्गफुट में नया वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। यहां फुट ओवरब्रिज, पार्किंग, शौचालय, पीने का पानी और पर्याप्त लाइटिंग की सुविधा दी जाएगी। जेपी गंगा पथ पर जो वेंडिंग दुकानदार अवैध रूप से दुकान चला रहे थे, उन्हें इस नए जोन में व्यवस्थित तरीके से शिफ्ट किया जाएगा। इससे सड़क पर गाड़ियों के खड़े होने से होने वाले जाम में राहत मिलेगी।
पाटलिपुत्र अंचल के अंतर्गत खटाल गली को अतिक्रमण मुक्त कर करीब 36 हजार वर्गफुट जमीन खाली कराई गई है। इस इलाके का नाम ‘द स्क्वायर स्ट्रीट’ रखा गया है। यहां सीमेंट के पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं और बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं। दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की गई हैं और पूरे इलाके में आधुनिक लाइटिंग का इंतजाम किया गया है। यह एरिया वेंडरों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्थल साबित होगा।
पटना जंक्शन के आसपास के इलाके को भी डेवलप किया जा रहा है। पुराने मल्टी लेवल पार्किंग के बगल में प्रेस गली को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और यहां भी वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि एमएलसीपी के बगल में वेंडरों को शिफ्ट किया जाएगा। इससे जंक्शन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और यात्रियों के लिए पार्किंग की सुविधा बढ़ेगी।
नगर निगम ने शहर के अन्य 32 वेंडिंग जोन भी विकसित किए जा रहे हैं। इन जोन में फुट ओवरब्रिज, पीने का पानी, पार्किंग, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश की सुविधा दी जाएगी। वेंडरों को वेंडर कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे उन्हें बिहार सरकार की आठ योजनाओं का लाभ मिलेगा।
जेपी गंगा पथ से हटाए गए फुटपाथी दुकानदारों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय और प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय जाकर प्रशासन से वार्ता की। बैठक में प्रशासन ने दुकानदारों को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में दीघा गोलंबर के पास प्रस्तावित वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने का प्रस्ताव दिया। करीब 280 दुकानदारों को यहां जगह देने की बात कही गई। प्रशासन ने कहा कि दुकानदार रात भर इस प्रस्ताव पर विचार करेंगे और सुबह अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। दुकानदारों ने प्रशासन से यह भी कहा कि सभी वादों को लिखित रूप में दिया जाए।
नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि इस पहल से शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा और वेंडरों को सुरक्षित और व्यवस्थित स्थल मिलेगा। इससे न केवल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि वेंडरों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिलेगा। पटना शहर में इस योजना के लागू होने से न केवल शहर की शहरी संरचना बेहतर होगी, बल्कि वेंडरों का जीवन भी सुगम और सुरक्षित बनेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *