Breaking News
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
नीट छात्रा केस पर भड़काऊ पोस्ट: अमिताभ दास गिरफ्तार, पटना में छापेमारी से मचा हड़कंप
- Reporter 12
- 13 Feb, 2026
पटना में नीट छात्रा मौत प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए कथित भड़काऊ और तथ्यहीन पोस्ट के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शुक्रवार को पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी कर पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 44/26 में दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, YouTube, Instagram और Facebook पर ऐसे पोस्ट किए जो जांच को प्रभावित करने वाले और तथ्यहीन पाए गए। पुलिस टीम में पाटलिपुत्र, चित्रगुप्तनगर सहित अन्य थानों के अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने स्काइज अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर स्थित फ्लैट नंबर-22 में तलाशी लेकर डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की भी जांच की। अधिकारियों के अनुसार शुरुआती पड़ताल में पाया गया कि पोस्ट में लगाए गए आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं मिला, बल्कि इससे जांच की दिशा भटकाने और माहौल भड़काने की आशंका बनी। यही कारण रहा कि विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई। दरअसल पूर्व आईपीएस दास ने सोशल मीडिया पर सनसनीखेज दावा करते हुए नीट छात्रा मौत मामले में मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी, साथ ही मुख्यमंत्री आवास से जुड़े लोगों के सैंपल लेने की बात भी कही थी। उन्होंने यह आशंका भी जताई थी कि देर होने पर संबंधित व्यक्ति विदेश जा सकता है और मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से सफाई देने की अपील की थी। उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया और बहस तेज हो गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच में जुटी है और जब्त डिजिटल सामग्री की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पोस्ट किस उद्देश्य और किन तथ्यों के आधार पर किए गए थे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







