:
Breaking News

बड़ी भर्ती की तैयारी: बिहार में 16,584 पदों पर नियुक्ति, राजस्व कर्मचारी और अमीन को मिलेगा मौका

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने और जमीन संबंधी कामकाज में तेजी लाने की दिशा में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में मार्च 2027 तक कुल 16,584 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा बहाली राजस्व कर्मचारियों और अमीन के पदों पर होगी, जबकि शेष पद विभाग के अन्य कैडरों से जुड़े हैं। सरकार ने इन नियुक्तियों के लिए नई नियमावली भी लागू कर दी है और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2,190 करोड़ रुपये का बजट विधानसभा से पारित कराया गया है।
विधानसभा में बजट अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल बहाली में 8,051 पद राजस्व कर्मचारी के हैं, जो ग्रामीण स्तर पर जमीन से जुड़े मामलों के निष्पादन की रीढ़ माने जाते हैं। इन पदों में से 3,559 के लिए पहले ही वर्ष 2023 में बिहार कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी जा चुकी है, जबकि शेष 4,492 पदों के लिए रोस्टर क्लीयरेंस के बाद वर्ष 2025 में सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।
सरकार ने राजस्व ढांचे को मजबूत करने के लिए 3,303 नए पद भी सृजित किए हैं। इससे राजस्व कर्मचारियों की कुल स्वीकृत संख्या पहले के 8,472 से बढ़कर अब 11,775 हो गई है। हालांकि वर्तमान में केवल लगभग 3,767 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जिससे जमीनी स्तर पर काम का दबाव बना हुआ है। नई नियुक्तियों से लंबित दाखिल-खारिज, म्यूटेशन और भूमि विवादों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसी तरह अमीन के पदों पर भी सरकार ने बहाली का रास्ता साफ कर दिया है। राज्य में कुल 765 अमीन पदों पर नियुक्ति होगी, जिसके लिए वर्ष 2025 में अधियाचना भेजी जा चुकी है। फिलहाल अमीन के कुल स्वीकृत पद 2,502 हैं, लेकिन इनमें से केवल 1,199 पदों पर ही कर्मी कार्यरत हैं। अधिकारियों का कहना है कि नई बहाली के बाद जमीन मापी, सीमांकन और सर्वेक्षण कार्यों में गति आएगी, जिससे भूमि विवाद कम करने में मदद मिलेगी।
सरकार का मानना है कि बड़े पैमाने पर होने वाली यह नियुक्ति न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी और जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों को राहत 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *