:
Breaking News

पूर्णिया कोर्ट को धमकी का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन: वीपीएन और विदेशी सर्वर ने उलझाई जांच

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मामला अब तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय जांच का विषय बन गया है। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि धमकी भरा ई-मेल बेहद शातिर तरीके से वीपीएन के जरिए भेजा गया, जिससे भेजने वाले की असली पहचान और लोकेशन छिप गई। जांच में सामने आया कि मेल का डिजिटल ट्रेस जर्मनी के सर्वर से जुड़ता दिख रहा है, जिसने पूरे मामले को और जटिल बना दिया है।
तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, आरोपी ने अपनी वास्तविक आईपी लोकेशन छिपाने के लिए वीपीएन एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया। इस तकनीक के जरिए इंटरनेट ट्रैफिक का रास्ता बदल जाता है और वास्तविक स्थान का पता लगाना बेहद कठिन हो जाता है। यही कारण है कि ई-मेल के स्रोत का ट्रेस बार-बार अलग-अलग स्थान दिखा रहा है।
पुलिस के अनुसार धमकी भरा संदेश आउटलुक प्लेटफॉर्म से भेजा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियों ने Microsoft से संपर्क कर संबंधित ई-मेल आईडी से जुड़ी तकनीकी जानकारी और लॉग डिटेल मांगी है। खजांची हाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर टीम लगातार डिजिटल साक्ष्य जुटाने में लगी है।
इस संवेदनशील मामले पर पूर्णिया परिक्षेत्र के आईजी विवेकानंद और एसपी स्वीटी सेहरावत खुद निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर तकनीकी एंगल से जांच की जा रही है ताकि धमकी देने वाले तक जल्द पहुंचा जा सके।
गौरतलब है कि इससे पहले पटना, किशनगंज और अररिया की अदालतों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन हर बार वीपीएन के इस्तेमाल के कारण जांच एजेंसियों को ठोस सुराग नहीं मिल पाया। इस बार पुलिस का दावा है कि साइबर फॉरेंसिक जांच को और तेज किया गया है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सकता 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *