:
Breaking News

वैभव सूर्यवंशी की अगुवाई में बिहार टीम घोषित, विजय हजारे ट्रॉफी में चुनौती देने को तैयार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने 17 सदस्यों वाली पुरुष सीनियर टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अनुभवी खिलाड़ी और युवा प्रतिभाओं का संतुलित मिश्रण किया गया है, ताकि बिहार का प्रतिनिधित्व प्रतियोगिता में मजबूती से हो सके। टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी करेंगे। टीम में आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, साकिबुल गनी, मंगल महरूर, सूरज कश्यप, पियूष कुमार सिंह, पृथ्वी राज, बादल कनौजिया, हिमांशु सिंह, कुमार रजनीश, सचिन कुमार सिंह, आकाश राज, साबिर खान, हनी कुमार सिंह, शब्बीर खान और हिमांशु तिवारी शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में नंदन कुमार सिंह, मुख्य कोच के रूप में विनायक शामत और सहायक कोच के रूप में संजय कुमार जिम्मेदार होंगे। फिजियोथेरेपिस्ट हेमेंदु कुमार सिंह और एस एंड सी कोच गोपाल कुमार खिलाड़ियों की शारीरिक देखरेख और कंडीशनिंग करेंगे। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का मानना है कि यह टीम अनुशासित प्रदर्शन करते हुए बिहार क्रिकेट को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने का अवसर मिलेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *