Breaking News
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मिथिला की प्रशासनिक व्यवस्था और विरासत से रूबरू हुए प्रशिक्षु IAS, दरभंगा-मधुबनी का अध्ययन दौरा संपन्न
- Reporter 12
- 14 Feb, 2026
दरभंगा, 14 फरवरी 2026। वर्ष 2025 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 10 प्रशिक्षु अधिकारियों का तीन दिवसीय शीतकालीन अध्ययन दौरा शनिवार को संपन्न हो गया, जिसमें उन्होंने दरभंगा और मधुबनी जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं और सांस्कृतिक धरोहरों का व्यापक अध्ययन किया। 12 फरवरी को दरभंगा पहुंचने के बाद अधिकारियों ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक ढांचे और स्थानीय चुनौतियों की जानकारी ली। इसके बाद क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उन्होंने एयर फोर्स स्टेशन, संचालित हवाई अड्डा, एयरपोर्ट एन्क्लेव तथा प्रमुख सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण कर निर्माण प्रगति और निगरानी प्रणाली को समझा, वहीं शाम में मधुबनी स्थित मिथिला हाट जाकर मिथिला पेंटिंग, लोक शिल्प और परंपरागत कला-संस्कृति से परिचित हुए। अंतिम दिन अधिकारियों ने सामाजिक संस्थानों और ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण करते हुए चंद्रधारी संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक दस्तावेजों और कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। बाद में दरभंगा नगर निगम में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में उन्हें शहरी प्रशासन, सफाई व्यवस्था, राजस्व प्रबंधन और नागरिक सेवाओं की चुनौतियों व समाधान के बारे में विस्तार से बताया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण) आशीष अमन ने नोडल अधिकारी के रूप में समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस अध्ययन दौरे का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को जमीनी स्तर पर शासन की वास्तविकताओं से अवगत कराना था ताकि भविष्य में वे नीति-निर्माण और प्रशासनिक निर्णयों में क्षेत्रीय आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







