:
Breaking News

दरभंगा में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कड़ी तैयारी, 63 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा; कदाचार पर सख्त निगरानी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा, 14 फरवरी 2026। आगामी वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रेक्षागृह, दरभंगा में अपर समाहर्ता (एडीएम) मनोज कुमार की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों, स्टेटिक दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियों और दिशा-निर्देशों को विस्तार से समझाया गया।
बैठक में बताया गया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक जिले के विभिन्न अनुमंडल मुख्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
जिले में कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दरभंगा मुख्यालय में 49, बेनीपुर में 5 और बिरौल अनुमंडल में 9 केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षा अवधि में केवल ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को ही केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी, अन्य किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों और अन्य कर्मियों को प्रत्येक परीक्षा तिथि पर सुबह 7 बजे तक अपने-अपने केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों के बाहर और आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा सतत निगरानी की व्यवस्था रहेगी।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी केंद्राधीक्षक को दुर्घटना या गंभीर बीमारी जैसी स्थिति में कार्य करने में असमर्थता हो, तो वे तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करेंगे ताकि वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में जोर देकर कहा गया कि सभी केंद्राधीक्षक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी परीक्षा संचालन दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी स्तरों पर सख्त निगरानी की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *