Breaking News
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
एम्स दरभंगा निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम ने स्थल निरीक्षण कर कई अहम निर्देश दिए
- Reporter 12
- 14 Feb, 2026
दरभंगा, 14 फरवरी 2026। बहुप्रतीक्षित एम्स दरभंगा के निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने निर्माणाधीन एम्स परिसर का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं की तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से अब तक हुए कार्यों, निर्माण की वर्तमान स्थिति, निर्धारित लक्ष्य और शेष बचे कार्यों की जानकारी विस्तार से ली तथा स्पष्ट शब्दों में कहा कि परियोजना में किसी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि परियोजना का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंच सके। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि एम्स परिसर में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगभग 24 हजार वर्गफुट भूमि विद्युत विभाग को चिन्हित कर उपलब्ध करा दी गई है, वहीं पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पीएचईडी विभाग को भी आवश्यक जमीन चिन्हित कर दी गई है ताकि अस्पताल चालू होने से पहले सभी आधारभूत सुविधाएं पूरी तरह तैयार हो सकें। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि एम्स परिसर की सुरक्षा के लिए करीब 5.4 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल का निर्माण तेजी से जारी है और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने एम्स से जुड़ी सहायक संरचनाओं पर भी विशेष ध्यान देते हुए रिंग बांध, फोरलेन सड़क, संपर्क मार्ग, जलापूर्ति नेटवर्क और विद्युत ढांचे के निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि इन कार्यों को समानांतर रूप से तेजी से पूरा किया जाए ताकि भविष्य में अस्पताल संचालन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि एम्स दरभंगा के निर्माण से न केवल दरभंगा बल्कि मिथिलांचल सहित आसपास के कई जिलों के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र में इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी और स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने, लगातार निगरानी रखने और समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्य में तेजी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग, पीएचईडी, विद्युत विभाग, भू-अर्जन शाखा के अधिकारी, जनसंपर्क विभाग के प्रतिनिधि तथा निर्माण एजेंसी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







