:
Breaking News

सिंहवाड़ा में आधुनिक प्रखंड-अंचल भवन का रास्ता साफ, डीएम ने स्थल निरीक्षण कर दी हरी झंडी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा, 14 फरवरी 2026। प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में सिंहवाड़ा प्रखंड में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सिंहवाड़ा स्थित प्रस्तावित भवन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएम की मौजूदगी में अधिकारियों ने स्थल की लंबाई-चौड़ाई की मापी कराई और पुराने जर्जर भवन को नियमानुसार ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि नए भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।
जिलाधिकारी ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, उपलब्ध भूमि, जल निकासी व्यवस्था, पर्यावरणीय प्रभाव तथा निर्माण से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक बिंदुओं का बारीकी से आकलन किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और इसे इस तरह विकसित किया जाएगा कि आम लोगों को प्रखंड और अंचल स्तर की सेवाएं एक ही परिसर में आसानी से मिल सकें।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर तेजी से प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर प्रशासनिक ढांचा उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *