Breaking News
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
उत्तर बिहार में नया उड़ान सपना: सोनपुर में बनने जा रहा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
- Reporter 12
- 15 Feb, 2026
उत्तर बिहार में विकास की दिशा में नया कदम उठाते हुए बिहार सरकार ने सारण जिले के सोनपुर में पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित करने की योजना तेज कर दी है। प्रस्तावित एयरपोर्ट करीब 4228 एकड़ में बनेगा और इसे वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (जेवर) और महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार की जाएगी। एयरपोर्ट सोनपुर-छपरा फोरलेन NH-19 के उत्तर और गंडक नदी के पूर्व दरियापुर चंवर क्षेत्र में स्थित होगा। केंद्रीय बजट में मंजूरी मिलने के बाद बिहार सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है और 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी जा चुकी है। परियोजना के तहत एयरपोर्ट में दो 4200 मीटर लंबे रनवे बनाए जाएंगे, जिन पर दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमान जैसे एयरबस A380 उतर सकेंगे। इस एयरपोर्ट के पूरा होने पर यह देश का पांचवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट और ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सूची में 24वां स्थान प्राप्त करेगा। फिलहाल बिहार में पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया में एयरपोर्ट संचालित हैं, लेकिन पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा होने और आसपास घनी आबादी होने के कारण विस्तार संभव नहीं है। बिहटा एयरपोर्ट भी सीमित क्षमता वाला है। ऐसे में सोनपुर एयरपोर्ट को राज्य की बढ़ती हवाई यातायात जरूरतों का दीर्घकालिक समाधान माना जा रहा है। एयरपोर्ट के साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए गंगा पर बहु-लेन पुल, जेपी पुल के समानांतर 6 लेन ब्रिज और शेरपुर-दिघवारा पुल का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही सोनपुर-बेतिया फोरलेन को भी मंजूरी दी जा चुकी है। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर का बल्कि उत्तर बिहार की अर्थव्यवस्था, रोजगार और पर्यटन को नई दिशा देने वाला बड़ा कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि परियोजना की सफलता जमीन अधिग्रहण, निर्माण गति और समय पर क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी। यदि यह एयरपोर्ट तय समयसीमा में पूरा हो जाता है, तो बिहार देश के एविएशन मानचित्र पर मजबूत पहचान बना सकेगा और राज्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनेक्टिविटी में सुधार आएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







