Breaking News
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48 घंटे में गृहभेदन का उद्भेदन, 04 गिरफ्तार
- Reporter 12
- 15 Feb, 2026
समस्तीपुर, 14 फरवरी 2026। जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में हुई गृहभेदन की घटना का समस्तीपुर पुलिस ने 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 11 फरवरी 2026 को ग्राम चकसाहो बलथारा में हुई। पीड़ित श्री सुनील राम के घर अज्ञात चोरों ने गृहभेदन कर नगद राशि, सोने/चांदी के आभूषण, मोबाईल और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। मामले में 13 फरवरी 2026 को पटोरी थाना में प्राथमिकी कांड सं. 39/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने सूचना संकलन और ठोस सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान बरामद किया। इस कार्रवाई में दो मुख्य अभियुक्त और चोरी का सामान खरीदने वाले दो आभूषण दुकान मालिक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड जांच के लिए प्रेषित किया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों का विवरण: दीपक कुमार राम, पिता अर्जुन राम, बल्थारा, थाना पटोरी; कृष्णा सदा, पिता राजेन्द्र सदा, हसनपुर सूरत टाड़ा, वार्ड नं. 02, थाना पटोरी; मोनू कुमार, पिता गौरीशंकर गुप्ता, हसनपुर सूरत नगर परिषद, वार्ड नं. 07, थाना पटोरी; अमित कुमार साह, पिता स्व. सुरेन्द्र साह, सिवैसिंगपुर, थाना मो.नगर, जिला समस्तीपुर। बरामद सामान: एक ओपो कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल, एक जोड़ा सोने का कान का टॉप, एक सोने का मंगलसूत्र का लॉकेट, एक जोड़ा चांदी का पायल। छापामारी दल में शामिल सदस्य: पु.नि. अनिल कुमार, थानाध्यक्ष, पटोरी; पु.अ.नि. प्रियरंजन कुमार, पटोरी थाना; पु.अ.नि. धर्मेन्द्र कुमार, पटोरी थाना; पु.अ.नि. रजनीश कुमार, पटोरी थाना; पु.अ.नि. सुधांशु शेखर, पटोरी थाना। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों को प्रभावी संदेश देने में पुलिस को सफलता मिली है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







