:
Breaking News

बिहार में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजेंगे 10-10 हजार रुपये

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आज 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बड़ा कदम उठाएंगे। राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना के तहत आज 25 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना के लिए कुल 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से महिलाओं तक पहुंचाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राशि जारी करेंगे। इस अवसर पर जिला, प्रखंड, संकुल और ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के 38 जिला मुख्यालयों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष आयोजन होंगे, जहां लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। योजना के तहत महिलाओं को कुल 2 लाख रुपये तक की सहायता पांच चरणों में दी जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें छोटा व्यवसाय या दुकान शुरू करने में मदद देना है। राशि वितरण की रूपरेखा इस प्रकार है: पहला चरण 10 हजार रुपये, दूसरा चरण 20 हजार रुपये, तीसरा चरण 40 हजार रुपये, चौथा चरण 80 हजार रुपये और पांचवा चरण 60 हजार रुपये। पहले चरण में दिए जाने वाले 10 हजार रुपये का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लाभार्थी राशि का सही इस्तेमाल करें और आर्थिक गतिविधियों की शुरुआत करें। सरकार ने इस योजना की निगरानी के लिए ग्राम संगठन को जिम्मेदारी सौंपी है। वे देखेंगे कि लाभार्थियों ने राशि का उपयोग व्यवसाय शुरू करने में किया या नहीं, और उनकी रुचि और प्रगति क्या है। ग्राम संगठन अपनी रिपोर्ट ब्लॉक स्तर पर भेजेंगे, जिसके आधार पर अगली किस्त जारी करने का निर्णय लिया जाएगा। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी पहचान बनाने का अवसर भी देगी। छोटे व्यवसाय और स्वरोजगार से महिलाएं अपनी आय बढ़ा सकती हैं और अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं। इस पहल के जरिए सरकार का मकसद है कि महिलाएं केवल वित्तीय सहायता पाने तक सीमित न रहें, बल्कि व्यवसायिक सोच और कौशल के जरिए लंबे समय तक आत्मनिर्भर बनें। इस योजना का असर आने वाले वर्षों में सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी देखा जाएगा, क्योंकि महिलाओं की भागीदारी से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *