:
Breaking News

बिहार सरकार और एशियाई विकास बैंक के बीच उच्च स्तरीय बैठक, राज्य में बड़े निवेश और विकास परियोजनाओं पर चर्चा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) के बीच आज उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्त, शिक्षा, जल संसाधन, कृषि, नगर विकास एवं आवास, नागरिक विमानन, पथ निर्माण, उद्योग, पर्यटन, युवा रोजगार एवं कौशल विकास सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश और बहु-क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं पर ADB के सहयोग और मार्गदर्शन को अंतिम रूप देना था। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बैठक की शुरुआत करते हुए ADB टीम का स्वागत किया और कहा कि बिहार आर्थिक एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में तेजी से प्रगति करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ADB के साथ राज्य की साझेदारी लाभकारी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होगी।
बैठक में भारत के लिए ADB कंट्री डायरेक्टर सु मियो ओका (Mio Oka) ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बिहार सरकार के साथ संभावित सहयोग के क्षेत्रों और प्रमुख परियोजनाओं को रेखांकित किया। प्रस्तावित परियोजनाओं में शामिल हैं:
व्यापक बौद्ध सर्किट विकास (Comprehensive Buddhist Circuit Development)
जल संसाधन और कृषि रूपांतरण परियोजना (Water Resources and Agriculture Transformation Project)
व्यापक कौशल विकास परियोजना (Comprehensive Skill Development Project)
चयनित शहरों के लिए शहरी बुनियादी ढांचा और लचीलापन परियोजना (Urban Infrastructure and Resilience Project for select cities)
ऊर्जा क्षेत्र विकास और नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार
भविष्य के लिए तैयार वितरण ग्रिड का सुदृढ़ीकरण
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सुधार परियोजना (Bihar Health and Medical Education Transformation Project)
इसके अलावा बैठक में नए और नवाचार-उन्मुख विचारों पर भी चर्चा हुई:
महिला केंद्रित MSME विकास और स्वरोजगार सशक्तिकरण
विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में सुधार
सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन में सुधार और PPP परियोजनाओं का समर्थन
स्कूली शिक्षा में 'School Readiness Gap' को कम करना
बैठक में यह भी तय किया गया कि गया और मुजफ्फरपुर में एकीकृत क्लस्टरों के माध्यम से विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत किया जाएगा, जिससे राज्य की उत्पादन क्षमता बढ़े और रोजगार सृजन में तेजी आए।
ADB प्रतिनिधियों ने कहा कि बिहार के साथ उनकी साझेदारी उच्च प्रभाव वाली, बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं पर केंद्रित होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वैश्विक विशेषज्ञता और रियायती पूंजी के संयोजन से बिहार को उच्च उत्पादकता और नवाचार-आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बैठक के समापन पर कहा कि यह सहयोग राज्य के सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में बहुआयामी विकास को नई दिशा देगा और बिहार को निवेश और नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *