:
Breaking News

दरभंगा में मैट्रिक परीक्षा आज से, 63 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में होगी परीक्षा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा, 16 फरवरी 2026 — दरभंगा जिले में वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के संयुक्त आदेश के अनुसार परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी। जिले में कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें जिला मुख्यालय क्षेत्र में 49, बेनीपुर में 5 और बिरौल अनुमंडल में 9 केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल की तैनाती की गई है तथा सभी को सुबह 8 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। मुख्य द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा और मोबाइल, ब्लूटूथ, पर्ची, किताब, व्हाइटनर सहित किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र का मिलान कर ही अंदर जाने दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी, केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक ही प्रवेश मिलेगा, इसके बाद आने वाले विद्यार्थियों को अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को समय से पहले केंद्र तक पहुंचाएं और केंद्र के आसपास भीड़ न लगाएं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त माहौल में संपन्न हो सके।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *