:
Breaking News

जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीएम ने 30 से अधिक मामलों पर की सुनवाई; त्वरित निपटारे का दिया सख्त निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा, 16 फरवरी 2026 — दरभंगा जिले में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 30 से अधिक परिवादों पर विस्तार से सुनवाई की गई और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान सामने आए आवेदनों में भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक रहे। कई ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित जमीन सीमांकन, कब्जा विवाद और रजिस्ट्रेशन से जुड़े मामलों की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याएं, विद्यालयों में अनियमितता, विकास मित्र की बहाली को लेकर शिकायतें, सड़कों पर अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होने की समस्या, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों में अनियमितता तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे भी प्रमुख रूप से उठाए गए।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों को लंबित नहीं रखा जाए और संबंधित विभाग नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए और जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर जांच कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस—सोमवार और शुक्रवार—को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इन दिनों संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आम लोगों की शिकायतें सुनते हैं और समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ करते हैं।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रणाली से प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हुआ है तथा लोगों की समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस व्यवस्था को और प्रभावी बनाते हुए हर जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय और सुविधा समय पर पहुंचाई 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *