Breaking News
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
भारत दौरे पर इमैनुएल मैक्रों: मुंबई में मोदी से आज अहम वार्ता, AI और रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा फोकस
- Reporter 12
- 17 Feb, 2026
नई दिल्ली/मुंबई। भारत-फ्रांस संबंधों को नई दिशा देने वाले अहम कूटनीतिक दौरे के तहत इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं। वे सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह उनका भारत का चौथा जबकि मुंबई का पहला दौरा है और इसे रणनीतिक साझेदारी के नए चरण की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आए मैक्रों आज मुंबई में उनके साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें रक्षा, तकनीक, नवाचार, इंडो-पैसिफिक सहयोग और उभरते वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। बैठक में दोनों देश ‘होराइजन-2047 रोडमैप’ के तहत दीर्घकालिक सहयोग के क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इनोवेशन, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष और स्टार्ट-अप साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर देंगे। दोनों नेता शाम को “भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026” का संयुक्त उद्घाटन भी करेंगे, जहां उद्योग जगत, शोध संस्थानों, स्टार्ट-अप्स और तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में भविष्य की साझेदारी का खाका पेश किया जाएगा। इस दौरान वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दों, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में संतुलन, सप्लाई-चेन सुरक्षा और तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा। अपने दौरे के अगले चरण में मैक्रों नई दिल्ली जाएंगे, जहां वे अंतरराष्ट्रीय एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में 13 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिसका उद्देश्य एआई इकोसिस्टम में वैश्विक सहयोग बढ़ाना और सुरक्षित-उत्तरदायी तकनीकी विकास के लिए साझा रणनीति तैयार करना है। विशेषज्ञों के अनुसार यह दौरा न केवल भारत-फ्रांस रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करेगा बल्कि तकनीक-केंद्रित वैश्विक साझेदारी के नए युग का संकेत भी देगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







