:
Breaking News

सिवान: मैट्रिक परीक्षा के सेंटर से फेसबुक लाइव करने वाले संचालक गिरफ्तार, परीक्षा गोपनीयता पर सवाल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सिवान जिले में मैट्रिक परीक्षा के दौरान सेंटर से फेसबुक लाइव करने वाले आरोपी पंकज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना दरौंदा प्रखंड स्थित गोरख प्रसाद प्राइवेट आईटीआई परीक्षा केंद्र (सेंटर कोड–9243) में हुई, जहां परीक्षा के पहले ही दिन ही आरोपी ने परीक्षा कक्ष का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिससे परीक्षा की गोपनीयता और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी पंकज कुमार इस आईटीआई कॉलेज का संचालक है और परीक्षा केंद्र इसी संस्थान में बनाया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने कहा कि इस तरह की घटना परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए गंभीर चुनौती है।
बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। हालांकि, जांच में यह सामने आया कि मोबाइल और लाइव वीडियो की स्थिति सेंटर के डायरेक्टर के नियंत्रण में थी। एसडीएम अनिता सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यही तथ्य उजागर हुआ है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम ने यह भी कहा कि यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की विस्तृत जांच प्रशासन और शिक्षा विभाग दोनों द्वारा जारी है। घटना ने सिवान में परीक्षा संचालन और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर समीक्षा की जरूरत को उजागर कर दिया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *