:
Breaking News

जन शिकायतों पर सख्त दिखे डीआईजी, सुनवाई कर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा: पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र मनोज तिवारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों की जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न जिलों से पहुंचे फरियादियों ने पुलिस कार्रवाई, लंबित मामलों, भूमि विवाद, मारपीट तथा अन्य आपराधिक मामलों से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
सुनवाई के दौरान डीआईजी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीआईजी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्या के समाधान की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए, ताकि जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जन सुनवाई का उद्देश्य लोगों को न्याय दिलाना और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह व पारदर्शी बनाना है।
इस अवसर पर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित थानों और अधिकारियों को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस उप-महानिरीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए नियमित रूप से जन शिकायतों की सुनवाई जारी 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *