:
Breaking News

बिहार में ‘दोहरा मौसम’ खत्म, राज्य के हर जिले में गर्मी की दस्तक तेज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार का मौसम इन दिनों लोगों के लिए हैरानी का कारण बना हुआ है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री के आसपास स्थिर है, जिससे दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड दोनों का अहसास हो रहा है। पटना, कैमूर, मोतिहारी और गोपालगंज जैसे जिलों में दिन का तापमान लगातार 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दोपहर में धूप तेज लग रही है, वहीं सुबह और रात में हल्की ठंड लौट आती है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि फरवरी में ऐसे ट्रांजिशन की स्थिति सामान्य होती है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने और हवा की दिशा स्थिर रहने से तापमान अचानक ऊपर-नीचे नहीं हो रहा। IMD के अनुसार मार्च के दूसरे हफ्ते से बिहार में गर्मी तेज हो सकती है, जिससे पंखों के साथ-साथ कूलर और एसी की जरूरत भी महसूस होने लगेगी। फिलहाल तापमान 35 डिग्री के नीचे है, इसलिए अभी लोग पंखे और हल्के कूलर ही इस्तेमाल कर रहे हैं। रिकॉर्ड के अनुसार 11 फरवरी को पहली बार दिन का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचा। 16 फरवरी को कैमूर में 31.1 डिग्री, 17 फरवरी को 31.3 डिग्री और 18 फरवरी को मोतिहारी में 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि इस समय राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी कैमूर, मोतिहारी और गोपालगंज में महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। हल्की हवाएं चल सकती हैं, लेकिन बारिश या ठंड लौटने के संकेत नहीं हैं। यदि कोई नया मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होता है तो मार्च की शुरुआत से ही बिहार में गर्मी का असर तेज महसूस हो सकता है। इस बार राज्यवासियों को सामान्य से पहले ही गर्मी की दस्तक सुनाई दे सकती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *