:
Breaking News

समस्तीपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: घटहो थाना के पास दबिश, पिस्टल-कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। समस्तीपुर के घटहो थाना क्षेत्र में देर रात सघन छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार 18 फरवरी की रात करीब 11 बजे घटहो थाना में पदस्थापित पु०स०अ०नि० रमेश कुमार सशस्त्र बल के साथ गश्ती और समकालीन अभियान पर थे। इसी दौरान थाना गेट के सामने तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। विधिवत तलाशी लेने पर पुलिस टीम उस समय चौंक गई जब एक युवक के पास से लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि ब्लू रंग की होंडा एसपी-125 बाइक पर सवार रिकेश कुमार उर्फ सोनू के जैकेट की जेब से 7.65 एमएम का लोडेड देशी पिस्टल मिला। उसके पास से एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। वहीं उसी बाइक पर बैठे नीरज कुमार के पास से एक मोबाइल फोन मिला। दूसरी बाइक हीरो स्प्लेंडर पर सवार कुंदन कुमार की तलाशी लेने पर उसके पास से भी मोबाइल बरामद हुआ।
पूछताछ के बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिकेश कुमार उर्फ सोनू, नीरज कुमार और कुंदन कुमार के रूप में हुई है, जो सभी घटहो थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में पु०स०अ०नि० रमेश कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवान दीपक कुमार भारती और गृहरक्षक अमरदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को इलाके में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे अवैध हथियार रखने वाले तत्वों में हड़कंप मच गया 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *