:
Breaking News

दरभंगा में डीएम ने दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा पर दिया जोर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दरभंगा: जिले में यातायात सुविधा और शहर के परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाने के प्रयासों के तहत जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज दिल्ली मोड़ पर निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को बस स्टैंड परिसर की चारों ओर सुदृढ़ चारदीवारी निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया, ताकि परिसर सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके। उन्होंने बस स्टैंड भवन के निर्माण की गुणवत्ता और स्वीकृत नक्शे के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर अतिक्रमण पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य में किसी भी बाधा को दूर करने का आदेश दिया। परियोजना निदेशक, बुडको ने बताया कि बस स्टैंड तक जाने वाली सड़क को मोटरेबल कर दिया गया है, जिसे जिलाधिकारी ने खुद भौतिक रूप से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बस स्टैंड निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पूरी तरह विकसित होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी।
साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय और समयबद्ध तरीके से परियोजना को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरा करें। यह कदम शहर में यातायात सुधार और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *