Breaking News
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समस्तीपुर में जमीन बना खून का खेल, भू-माफिया गैंग की गोलियों से दहशत, डीलरों की हिट-लिस्ट से कांप रहा जिला
- Reporter 12
- 20 Feb, 2026
समस्तीपुर में जमीन कारोबार से जुड़ी लगातार फायरिंग और हत्याओं की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि भू-माफियाओं का नेटवर्क अब संगठित अपराध का रूप ले चुका है। यदि समय रहते सख्त और निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई, तो यह प्रवृत्ति कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।समस्तीपुर में जमीन का कारोबार अब पूरी तरह खूनी संघर्ष में बदलता जा रहा है। यहां भू-माफियाओं का संगठित नेटवर्क पहले साफ जमीन को फर्जी कागजात और दबंगई के दम पर विवादित बनाता है, फिर मालिकों को धमकाकर औने-पौने दाम में खरीद लेता है और कब्जा कर उसी जमीन को दो-तीन गुना कीमत पर बेच देता है। विरोध करने वालों को सीधे गोलियों से चुप कराने का सिलसिला तेजी से बढ़ा है, जिससे जिले में भय और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है। हाल के दिनों में चर्चित डीलर अंट्टू ईस्सर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दिनदहाड़े गणेश सहनी की हत्या, दो अन्य प्रॉपर्टी डीलरों को मारने की साजिश, बाउंड्री विवाद में गोलीबारी, हथियारबंद बदमाशों द्वारा जेसीबी से मकान तोड़ने जैसी घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि जमीन का धंधा अब अपराध उद्योग में बदल चुका है। इससे पहले भी जिले में कई सनसनीखेज वारदातें हो चुकी हैं, जिनमें घर में घुसकर गोलियों से भून देना, डबल मर्डर, कारोबारी पर बार-बार जानलेवा हमले जैसी घटनाएं शामिल हैं, जिनके पीछे जमीन वर्चस्व की लड़ाई ही मुख्य वजह रही। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि फरार अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी भरे पोस्ट कर नए टारगेट की बात लिखे जाने की चर्चा है, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई है। लगातार घटनाओं के बावजूद कई मामलों में मुख्य आरोपी फरार हैं और पुलिस को अब तक ठोस सफलता नहीं मिली है, जिस कारण पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले जिस तरह टेंडर को लेकर गैंगवार होती थी, अब वही हाल जमीन कारोबार का हो गया है और अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में जिला पूरी तरह गैंगवार की आग में झुलस सकता है, जहां जमीन की कीमत से ज्यादा इंसानी जान सस्ती हो जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







