:
Breaking News

रोसड़ा में 8.60 लाख की सनसनीखेज चोरी का खुलासा: पुलिस ने 7.90 लाख बरामद, तीन आरोपी अब भी फरार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी कांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए लाखों रुपये बरामद कर लिए हैं। इस संबंध में रोसड़ा थाना कांड संख्या-66/26 दिनांक 17 फरवरी 2026 को बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के वादी राजबली सिंह, पिता जनार्दन सिंह, निवासी गांधी नगर, रोसड़ा ने लिखित आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों पर उनके घर से 8 लाख 60 हजार रुपये नकद चोरी करने का आरोप लगाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू करते हुए संबंधित बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान और सत्यापन किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुराबगंज गांव, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार में विधिवत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के घर से चोरी की रकम में से 7 लाख 90 हजार रुपये नगद बरामद कर लिए गए। हालांकि इस कांड में शामिल तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही शेष राशि की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है। इस कार्रवाई में रोसड़ा थाना के पुलिस नरीक्षक सह-थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार, पु.अ.नि. चंदन कुमार, परि.पु.अ.नि. सन्नी कुमार, परि.पु.अ.नि. मनीषा भारती, स.अ.नि. जितेन्द्र सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *