:
Breaking News

लखीसराय में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा: जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने लाभार्थियों से संवाद कर दिए सुधार और जागरूकता के निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लखीसराय: जिले में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की और योजना के लाभार्थियों के साथ सीधे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव सुने।
बैठक में लाभार्थियों ने सोलर पैनल स्थापना, अनुदान प्राप्ति, बैंक ऋण स्वीकृति और नेट मीटरिंग के अनुभव साझा किए। कई परिवारों ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद उनके मासिक विद्युत बिल में उल्लेखनीय कमी आई है और अतिरिक्त उत्पादन को ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। कुछ उपभोक्ताओं ने आवेदन और तकनीकी अनुमोदन प्रक्रिया को और सरल बनाने की सिफारिश की।
डीआरएस सोलर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधरंजन कुमार ने पंचायतवार स्थापित सोलर संयंत्रों की संख्या, कुल क्षमता, लाभान्वित परिवारों और लंबित आवेदनों की स्थिति का पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए शेष आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कर्मियों और अधिकारियों से अपील की कि वे स्वयं योजना का लाभ उठाएं और आम जनता को इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने निर्देश दिया कि योजना की साप्ताहिक समीक्षा की जाए और पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही बैंकों और संबंधित विभागों को ऋण स्वीकृति और तकनीकी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला अग्रणी बैंक पदाधिकारी संजीत कुमार, निदेशक डीआरडीए नीरज कुमार, नजारत उप समाहर्ता प्राची कुमारी, लाभार्थी और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना न केवल बिजली के खर्च में कमी लाएगी बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *