:
Breaking News

समस्तीपुर में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, P&SNCB की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर: बिहार में शराब तस्करी पर नियंत्रण और कानून के सख्त प्रवर्तन के लिए मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (P&SNCB) की विशेष टीम ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को गुप्त सूचना मिली कि बाहरी राज्यों से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब राज्य में लायी जा रही है। सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना के सहयोग से 20 फरवरी 2026 को P&SNCB ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 2800.44 लीटर विदेशी शराब जप्त कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि यह शराब मुख्य रूप से अवैध वितरण और बिक्री के लिए बिहार में लाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहनों और अन्य उपकरणों को भी जब्त किया गया। P&SNCB की टीम ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि बगैर कार्रवाई के न रह जाए।
इस कार्रवाई के बारे में विशेष अधिकारी ने कहा कि राज्य में शराब तस्करी और अवैध शराब व्यापार पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा मजबूत बनी रहे।
जिला प्रशासन और P&SNCB की इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य में शराब निषेध नीति को गंभीरता से लागू किया जा रहा है और अवैध शराब तस्करी में संलिप्त लोग किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान लगातार जारी रहेगा और राज्य के हर जिले में निगरानी को और कड़ा किया जाएगा।
इस कदम को स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। उन्हें उम्मीद है कि ऐसी कार्रवाई से न केवल अवैध शराब की उपलब्धता पर रोक लगेगी बल्कि सामाजिक स्वास्थ्य और सुरक्षा में भी सुधार होगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *