:
Breaking News

पैदल यात्रियों को मिला “सम्मान का अधिकार”: नीतीश कुमार का बड़ा आदेश, फुटपाथ-ओवरब्रिज से लेकर ड्राइवर ट्रेनिंग तक 5 सख्त निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: राज्य की सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट कर परिवहन विभाग को पांच अहम निर्देश जारी किए। यह पहल सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान” मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों के दैनिक जीवन को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, लोगों की आय बढ़ने के साथ सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ी है, लेकिन इससे पैदल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर सुरक्षित और सम्मानपूर्वक चलना पैदल लोगों का पहला अधिकार है और सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। निर्देशों के तहत शहरी क्षेत्रों खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों की पहचान कर वहां जल्द फुटपाथ बनाए जाएंगे, चिन्हित स्थानों पर जेब्रा क्रॉसिंग तैयार की जाएगी और व्यस्त सड़कों पर फुट ओवरब्रिज, एस्केलेटर व अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा ताकि लोगों को जोखिम लेकर सड़क पार न करनी पड़े। इसके साथ ही सभी सरकारी और निजी वाहन चालकों को प्रशिक्षण देने का आदेश दिया गया है ताकि वे पैदल यात्रियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनें। सरकार ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां फुटपाथ निर्माण और सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया है, जिससे निगरानी बढ़े और हादसों में कमी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी उपायों को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया गया है और उन्हें विश्वास है कि यह पहल पैदल चलने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी तथा उनका दैनिक जीवन अधिक सुरक्षित और आसान बनेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *