Breaking News
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार राज्यसभा चुनाव: चार सीटें एनडीए की पक्की, पांचवीं पर सस्पेंस—उपेंद्र कुशवाहा की दावेदारी सबसे मजबूत
- Reporter 12
- 21 Feb, 2026
पटना: बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। पांच सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही सत्ताधारी एनडीए और उसके सहयोगी दलों के बीच अंदरूनी समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार 26 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि मतदान और मतगणना 16 मार्च को एक साथ संपन्न होगी। मौजूदा संख्या बल के आधार पर एनडीए की चार सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन पांचवीं सीट को लेकर अब भी रणनीतिक सस्पेंस बना हुआ है। एनडीए खेमे में तय फार्मूले के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) दो-दो उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे। इससे गठबंधन की चार सीटें सुरक्षित मानी जा रही हैं, जबकि पांचवीं सीट सहयोगी दल को दिए जाने की संभावना है। इसी सीट को लेकर राजनीतिक अटकलें सबसे ज्यादा तेज हैं। शुरुआत में इस सीट के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मां रीना पासवान का नाम चर्चा में था, लेकिन बाद में इसे पूरी तरह खारिज कर दिया गया। चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा कि उनकी मां सक्रिय राजनीति में आने की इच्छुक नहीं हैं और उनकी पार्टी राज्यसभा की सीट के लिए दावा भी नहीं कर रही है। इसके बाद गठबंधन की नजरें अब उपेंद्र कुशवाहा पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि पांचवीं सीट के लिए उनका दावा सबसे मजबूत बनकर उभरा है, हालांकि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इससे पहले इस सीट को लेकर जीतन राम मांझी का नाम भी सामने आया था, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने उस संभावना को आगे नहीं बढ़ाया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पांचवीं सीट का फैसला सिर्फ उम्मीदवार तय करने का मामला नहीं बल्कि एनडीए के भीतर शक्ति संतुलन और आगामी चुनावी रणनीति से भी जुड़ा है। यही वजह है कि अंतिम नाम की घोषणा से पहले गठबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच लगातार मंथन जारी है। फिलहाल बिहार की राजनीतिक नजरें उसी एक सीट पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में एनडीए के भीतर समीकरण और सहयोगियों की ताकत का संकेत देने वाली साबित हो सकती है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







