:
Breaking News

नालंदा: शैक्षणिक भ्रमण पर आई बस में लगी आग, चालक और स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नालंदा जिले के राजगीर क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब गरूआ पुरसंडा मध्य विद्यालय की बस में अचानक आग लग गई। बस में लगभग 50 छात्र-छात्राएं और शिक्षक सवार थे। हादसा राजगीर-गिरियक मार्ग के आयुध निर्माणी नालंदा गेट नंबर-2 के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही बस उस स्थान पर पहुंची, इंजन से धुआं और चिंगारियों की तेज निकलने लगी। स्थिति गंभीर थी, लेकिन चालक हीरालाल की तत्परता और स्थानीय लोगों की सक्रिय मदद से सभी छात्र सुरक्षित बाहर निकल गए। आसपास के लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी और पास स्थित सर्फ फैक्ट्री के संचालक राहुल कुमार ने अपनी फैक्ट्री से दो एबीसी फायर एक्सटिंग्विशर और डोलोमाइट पाउडर लेकर आग पर काबू पाने में मदद की। “आग बुझाने में एक बोरा डोलोमाइट पाउडर और दो फायर स्कूटी मशीनों का उपयोग किया गया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका,” उन्होंने बताया। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह नियंत्रित किया। राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने पुष्टि की कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी छात्र सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच में आग के लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन की तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। इस घटना ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य में कई जिलों से छात्रों का राजगीर भ्रमण जारी है, लेकिन बसों में फायर सेफ्टी उपकरण और नियमित तकनीकी जांच का अभाव है। विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए स्कूल और परिवहन विभाग को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *