:
Breaking News

बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में अगले शैक्षणिक सत्र से 16 विषयों की पढ़ाई, 9,284 शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार सरकार ने प्रखंड स्तर पर खुलने वाले नए डिग्री महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा के विस्तार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किया है। अगले शैक्षणिक सत्र से इन महाविद्यालयों में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के स्नातक कोर्स में कुल 16 विषयों की पढ़ाई शुरू होगी।
पहले शैक्षणिक सत्र (2026-30) में छह गैर-प्रायोगिक विषय पढ़ाए जाएंगे। ये विषय ऐसे चुने गए हैं जिनका छात्र-छात्राओं के बीच अधिक आकर्षण है, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी साहित्य भी शामिल है। इस दौरान संबंधित कॉलेज उच्च माध्यमिक विद्यालयों और अन्य सरकारी भवनों से संचालित होंगे, जब तक उनके स्थायी भवन और परिसर तैयार नहीं हो जाते।
विद्यालयों में पढ़ाई के संचालन की जिम्मेदारी संबंधित विश्वविद्यालय के स्तर पर तय की गई है। इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, ललित कला और गृह विज्ञान जैसे विषयों के लिए विश्वविद्यालयों से सुझाव मांगे गए हैं।
दूसरे सत्र से इन कॉलेजों में 16 विषयों में पढ़ाई होगी। इनमें 15 विषयों में प्रत्येक में दो- दो शिक्षक होंगे, जबकि व्यावसायिक विषय में एक शिक्षक पढ़ाएंगे। इसके लिए कुल 9,284 शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति की जाएगी। हर कॉलेज में कुल 44 कर्मचारी होंगे, जिनमें 32 सहायक प्राध्यापक और 12 शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल होंगे। सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से होगी।
इस पहल से न केवल शिक्षा की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण और प्रखंड स्तर पर उच्च शिक्षा में सुधार आएगा। नए महाविद्यालय स्थानीय युवाओं को न सिर्फ सुलभ शिक्षा प्रदान करेंगे, बल्कि रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर भी बढ़ाएंगे। राज्य सरकार के अनुसार यह कदम बिहार में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के करियर निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *