Breaking News
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार वित्त मंत्री विजेंद्र यादव का दावा: “राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत, 2030 तक बिहार बनेगा विकसित राज्यों में”
- Reporter 12
- 23 Feb, 2026
पटना: बिहार के वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने विपक्ष द्वारा राज्य के खजाने खाली होने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि बिहार की वित्तीय स्थिति बेहद मजबूत है और विकास के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि 2030 तक बिहार देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। मंत्री ने बताया कि 2005 में राज्य का कुल बजट 23,885 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 3.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था की मजबूती और विकास दर का सबूत है। उन्होंने राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बिहार का घाटा निर्धारित 3% सीमा के भीतर है, जबकि विपक्ष इसे 18% बता रहा है। विजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे के सुधार पर मिशन मोड में काम कर रही है और सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है। उनका कहना था कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले आरोप वास्तविकता से परे हैं और उनका उद्देश्य केवल भ्रम फैलाना होता है। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि बिहार का तेज़ी से हो रहा विकास आने वाले वर्षों में पूरे देश के सामने स्पष्ट होगा और राज्य की आर्थिक मजबूती और प्रगति की कहानी को दुनिया देखेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







