:
Breaking News

रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस चतरा के पास हादसे का शिकार, सात लोगों की मौत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

रांची से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद चार्टर्ड एयर एंबुलेंस बीचक्राफ्ट किंग C90 विमान चतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें कोई भी जिंदा नहीं बचा। हादसे की भयावहता को देखते हुए घटनास्थल पर रेस्क्यू और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत पहुंचीं।
जानकारी के अनुसार, यह वही विमान मॉडल है जिसे पहले भी कई हादसों का सामना करना पड़ा है। साल 2001 में यूपी के मैनपुरी में इसी मॉडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया सवार थे, जब विमान में आग लग गई थी और सभी आठ लोग मारे गए थे। वहीं, 2018 में मुंबई के घाटकोपर में यह विमान आबादी वाले क्षेत्र में गिरा, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी। पायलट की सूझबूझ के कारण विमान को खुली जगह की ओर मोड़ा गया था, जिससे और बड़ा नुकसान टला था।
Beechcraft C90 आमतौर पर छोटे चार्टर्ड विमान के तौर पर रईस परिवारों और विशेष उड़ानों के लिए इस्तेमाल होता है। इसमें पायलट के अलावा पांच लोग बैठ सकते हैं, कुछ बदलावों के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसकी अधिकतम रेंज लगभग 1500 किलोमीटर और टॉप स्पीड 450–500 किलोमीटर प्रति घंटा है।
पिछले साल 2025 में भी यूपी के फर्रुखाबाद और टेक्सास में इसी मॉडल के विमान हादसे का शिकार हुए थे। टेक्सास में दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि फर्रुखाबाद में चार यात्री और दो पायलट बाल-बाल बच गए थे।
इस घटना ने एक बार फिर बीचक्राफ्ट C90 की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। विमान की तकनीकी जांच और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और केंद्र सरकार की टीम मौके पर जुटी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *