:
Breaking News

सुपौल में सर्वे अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से हड़कंप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को मंगलवार सुबह बड़ी सफलता मिली, जब सुपौल जिले के मरौना अंचल में तैनात सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी की मुख्यालय टीम ने यह कार्रवाई 24 फरवरी 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या 022/26 के तहत की। बताया गया कि निर्मली नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास किराये के मकान से आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। इस मामले में परिवादी जयनारायण यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन से संबंधित लंबित सर्वे कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आरोपी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष धावादल गठित किया गया और जाल बिछाकर आरोपी को पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे विशेष निगरानी न्यायालय भागलपुर में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *