:
Breaking News

समस्तीपुर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

 समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर एवं उजियारपुर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई निगरानी थाना कांड संख्या 023/26 के तहत की गई। आरोपी को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र स्थित काली चौक के पास उसके किराये के आवास से रंगे हाथ पकड़ा गया। परिवादी राम एकबाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जन वितरण प्रणाली के तहत अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन बढ़ाने के बदले अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसे विशेष निगरानी न्यायालय मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अब तक 23 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 20 ट्रैप कांड शामिल हैं। इन कार्रवाइयों में अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और करीब 7 लाख 87 हजार रुपये रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान का संकेत माना जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *