:
Breaking News

दलसिंहसराय में गोलीबारी कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथ गंज अस्पताल रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के पास 11 फरवरी 2026 की संध्या हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस के अनुसार, घटना में पप्पू पासवान को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में गुड्डू कुमार (स्व. पवन पासवान के पुत्र), निवासी लोकनाथपुर गंज (बेलवन्ना), वार्ड संख्या-24 के लिखित आवेदन पर दलसिंहसराय थाना कांड संख्या-63/26, दिनांक 12.02.2026 दर्ज किया गया। कांड भारतीय न्याय संहिता-2023 की विभिन्न धाराओं के तहत पाँच नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा, समस्तीपुर के सहयोग से छापेमारी के दौरान इस कांड के नामजद आरोपी आनंद पासवान (पिता- उमेश पासवान), निवासी लोकनाथपुर गंज को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल शेष नामजद और अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी सहित अन्य की आपराधिक पृष्ठभूमि का भी पता लगाया जा रहा है।
छापामारी दल में अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में दलसिंहसराय थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *