Breaking News
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
लखनऊ हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: पिता की हत्या के बाद बेटे ने घर में रचाई ‘सामान्यता’ की खौफनाक कहानी
- Reporter 12
- 26 Feb, 2026
लखनऊ: लखनऊ के आशियाना इलाके में शराब कारोबारी और पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की सनसनीखेज हत्या ने अब मनोवैज्ञानिक और पारिवारिक पहलुओं को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया है कि पिता की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने न सिर्फ सबूत मिटाने की साजिश रची, बल्कि घर के भीतर ऐसा सामान्य माहौल बनाए रखा कि कई दिनों तक किसी को इस जघन्य वारदात की भनक तक नहीं लगी। पुलिस के अनुसार वारदात के तुरंत बाद अक्षत बाजार से पनीर और मिठाई खरीदकर घर लौटा, चाची को खाना बनाने के लिए दिया और फिर परिवार के साथ बैठकर सामान्य तरीके से भोजन किया। उसने जानबूझकर ऐसा व्यवहार किया ताकि घर में किसी को शक न हो कि उसी छत के नीचे हत्या हो चुकी है। जांच अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान आरोपी के चेहरे पर न घबराहट थी और न पछतावे के कोई संकेत। वारदात के समय उसकी नाबालिग बहन भी उसी कमरे में मौजूद थी, लेकिन आरोपी ने उसे धमकाकर खौफ में इस तरह जकड़ दिया कि वह कई दिनों तक चुप रही, यहां तक कि परीक्षा देने स्कूल भी गई और किसी से कुछ साझा नहीं किया। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पिता मानवेंद्र सिंह बच्चों की परवरिश के लिए दूसरी शादी तक नहीं की थी और उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद सजग रहते थे, लेकिन बेटे के भीतर चल रहा मानसिक दबाव और आक्रोश उन्हें समझ नहीं आया। जांच के मुताबिक नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर 20 फरवरी की सुबह पिता-पुत्र के बीच तीखा विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में अक्षत ने लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। हत्या के बाद उसने शव को छिपाने और ठिकाने लगाने की सुनियोजित कोशिश की—पहले घसीटकर नीचे लाया, फिर गोमती नदी में फेंकने की योजना बनाई, असफल रहने पर आरी खरीदकर शव के टुकड़े किए और अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए, जबकि धड़ को ड्रम में छिपाकर रखा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में जेल भेज दिया है, जहां उसकी असामान्य हरकतों को देखते हुए चिकित्सकीय निगरानी और काउंसिलिंग शुरू कर दी गई है। उधर, छह दिन बाद हुए अंतिम संस्कार में परिजनों का दर्द और आक्रोश एक साथ फूट पड़ा, जब मृतक को उनके भतीजे ने मुखाग्नि दी और कॉलोनी में शोक की लहर छा गई। पुलिस का कहना है कि मामले की हर कड़ी की गहन जांच जारी है, खासकर आरोपी की मानसिक स्थिति, पारिवारिक दबाव और वारदात के बाद उसके असामान्य व्यवहार को लेकर विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







