:
Breaking News

बेतिया के चमुआ गांव में शादी समारोह की आतिशबाजी से आग, एक व्यक्ति झुलसा, पांच घर राख

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बेतिया/नरकटियागंज: बेतिया जिले के नरकटियागंज प्रखंड के चमुआ गांव में देर रात हुए अग्निकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। गांव में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी ने पास के फूस के घरों में आग लगा दी, जिससे कुछ ही मिनटों में आग विकराल रूप ले लिया। पांच फूसनुमा घर पूरी तरह आग की लपटों में घिर गए और घरों में सो रहे लोग अफरा-तफरी में भागते दिखे। इस हादसे में धुरंधर यादव नामक व्यक्ति झुलसकर मौत के घाट उतर गए। वहीं, दो से तीन मवेशी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी ने आग पकड़ ली और तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। ग्रामीणों ने बाल्टियों और हैंडपंप से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने पूरे मोहल्ले को धू-धूकर घेर लिया।
सूचना मिलते ही नरकटियागंज अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। फायर ऑफिसर खुशबू कुमारी के नेतृत्व में फायर सहायक, अग्नि चालक और अन्य कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में शादी समारोह के दौरान की गई आतिशबाजी से आग लगने की संभावना सबसे अधिक है।
अग्निकांड में प्रभावित परिवारों का घर, अनाज, बर्तन और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आश्रय की तलाश में हैं। प्रशासन ने प्रभावितों को राहत उपलब्ध कराने और क्षति का आकलन करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे ने गांव में सुरक्षा की संवेदनशीलता को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए कड़े नियम और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और जांच जारी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *