:
Breaking News

बिक्रम थाने के अख्तियारपुर में होली से पहले मद्य निषेध छापेमारी में भगदड़, महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर महादलित बस्ती सोमवार को होली पर्व के मद्देनजर मद्य निषेध विभाग की टीम की छापेमारी के दौरान अफरातफरी मचने और भगदड़ के बीच एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप दुल्हिन बाजार-बिक्रम मार्ग को जाम कर दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बस्ती में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। टीम ने छापेमारी करने के लिए वहां पहुंची, लेकिन वर्दी देख कर वहां मौजूद शराब विक्रेताओं और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान बस्ती निवासी लक्ष्मीनिया देवी अचानक गिर पड़ीं, जिससे गंभीर चोटें आईं और उनका तत्काल मृत्यु हो गई।
महिला की मौत की सूचना फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद, बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार और अपर थानाध्यक्ष वरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समझाइश और आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना की जांच जारी है और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर मद्य निषेध अभियान और सार्वजनिक सुरक्षा में चुनौतियों को उजागर किया है। इलाके के लोग इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में हैं और प्रशासन से सुरक्षा व उचित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *