:
Breaking News

बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा: सचिव पंकज कुमार पाल ने 4 प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में विभागीय सभागार में आज चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में फोरलेन मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, सिवान-मशरख परियोजना, बकरपुर-मानिकपुर और महेंशखूंट-सहरसा-पूर्णिया सड़क परियोजना की भौतिक प्रगति, भूमि अधिग्रहण, समय-सीमा और निर्माण में आ रही बाधाओं पर चर्चा हुई। फोरलेन मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 82.4 किलोमीटर लंबी परियोजना है, जिसकी कुल अनुमानित लागत 4,447 करोड़ रुपये है और यह पटना के मोकामा से लखीसराय, शेखपुरा एवं मुंगेर जिलों तक जाएगी। सचिव ने भूमि अधिग्रहण में रुकावटें दूर करने का निर्देश दिया और कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और यातायात सुगमता के लिए महत्वपूर्ण है। सिवान-मशरख परियोजना की लंबाई सिवान में 44.5 किलोमीटर और सारण जिले में 5.6 किलोमीटर है, इसकी लागत लगभग 1,399 करोड़ रुपये है। बकरपुर-मानिकपुर सड़क परियोजना 38.81 किलोमीटर लंबी है, लागत लगभग 1,422 करोड़ रुपये है और यह पटना-बेतिया हाई स्पीड कॉरिडोर का हिस्सा है। सचिव ने भू-अर्जन में बाधाओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। महेंशखूंट-सहरसा-पूर्णिया सड़क परियोजना अंतिम चरण में है, 91 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और अप्रैल तक शेष कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सचिव ने सभी अधिकारियों और एनएचएआई को भूमि अधिग्रहण, बाधाओं के निवारण और निर्माण प्रगति को तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के समयबद्ध पूरा होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और यातायात सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं का निर्माण जनता को बेहतर यात्रा सुविधा देगा और आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *