:
Breaking News

समस्तीपुर–मुसरीघरारी मार्ग पर मौत का सफर!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण समस्तीपुर
---------------------------------------
मोहनपुर में टूटी सड़क पर पत्थर और पानी, हर पल मंडरा रहा खतरा
---------------------------------------
समस्तीपुर–मुसरीघरारी मुख्य सड़क अब मौत का पर्याय बन चुकी है। मोहनपुर के पास टूटे पड़े पत्थरों और जमा पानी ने सड़क को जालिम जाल बना दिया है। दोपहिया वाहन हो या टोटो, हर सफर अब जोखिम से भरा है।हर दिन हादसे हो रहे हैं, लोग जख्मी हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार महकमा गहरी नींद में है। सवाल है—क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? जनता टैक्स देती है सड़क पर चलने के लिए, न कि जान गँवाने के लिए।
यह सड़क नहीं, मौत का रास्ता है—और इसकी जिम्मेदारी सीधे-सीधे प्रशासन पर है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *