Breaking News
दरभंगा में 128 राजस्व कर्मचारी निलंबित, सामूहिक अवकाश से सरकारी काम बाधित करने पर डीएम का बड़ा एक्शन
बक्सर में सुकन्या योजना के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 80 महिलाओं के खातों से करोड़ों का लेनदेन
Imad Mughniyeh: The Shadow Commander Behind Hezbollah’s Global Network and Modern Asymmetric Warfare
बिहार में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण से पहले पटना में हाई अलर्ट, ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई रास्ते बंद
भागलपुर में शराबबंदी पर बड़ा सवाल: उत्पाद विभाग की गाड़ी से शराब बरामद, चालक नशे में हंगामा करता रहा
Bihar Airport Expansion: Survey to Be Conducted in 4 Districts, AAI Team from Delhi to Inspect Sites
बिहार के सरकारी स्कूलों में सख्त निगरानी लागू, अधिकारियों को रोज 3 स्कूलों का निरीक्षण करना अनिवार्य
पटना में RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में गरजे तेजस्वी यादव, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला
शराबबंदी पर मांझी का बड़ा बयान, बोले- पाव भर शराब वालों पर सख्ती क्यों, बड़े तस्कर कैसे बच जाते हैं?
समस्तीपुर में अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने LPG, PNG और जनकल्याण सेवाओं का लिया विस्तृत जायजा
रोहतास में मंदिर से चांदी का गदा और कीमती सामान चोरी, ग्रामीणों में उबाल—“अब भगवान भी सुरक्षित नहीं”
आस्था, अनुशासन और प्रकृति उपासना का महापर्व: चैती छठ 22 मार्च से, चार दिनों तक गूंजेगा भक्ति का स्वर
पश्चिम चंपारण में जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, पिता और भाई पर हत्या का आरोप, एक की मौत, दो गंभीर
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
भीरहा गांव में 300 साल पुरानी ब्रज शैली की होली: फगुआ पोखर गुलाबी, रंगों और संस्कृति का महोत्सव
- Reporter 12
- 03 Mar, 2026
समस्तीपुर जिले का भीरहा गांव अपनी 300 साल पुरानी ब्रज शैली की होली के लिए एक बार फिर चर्चा में है। फागुन के आगमन के साथ ही पूरा गांव उत्साह, आस्था और परंपरा के महासंगम में डूबा हुआ है। यह सिर्फ एक सामान्य होली नहीं, बल्कि सदियों पुरानी विरासत का जीवंत दस्तावेज है। भीरहा की होली की ब्रज शैली थीम इसे पूरे बिहार में विशेष बनाती है। गांव के बुजुर्गों के अनुसार लगभग 250-300 साल पहले गांव के पूर्वज वृंदावन गए थे, जहां की होली की झलक देखकर वे मंत्रमुग्ध हुए और अपने गांव में इसे लागू करने की योजना बनाई। वर्ष 1935 में कुछ ग्रामीण पुनः वृंदावन से लौटे और 1936 से इसे भव्य रूप दिया गया। इस परंपरा का उल्लेख राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने भी किया था। इस वर्ष आयोजन उसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सके। इस बार भीरहा की होली का उत्सव में आधुनिक रंग हौज, विशेष डीजे नाइट, प्रतियोगिता नामी बैंड पार्टियों का आमंत्रण और ब्रज की तर्ज पर भव्य संध्या आरती जैसे आकर्षण होंगे। रंग हौज के माध्यम से पंप और यांत्रिक उपकरणों से हवा में रंगों की फुहार छोड़ी जाएगी, जिससे पूरा वातावरण सतरंगी हो उठेगा। होलिका दहन की रात से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे, जिसमें पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और फगुआ की तान गूंजेगी। भीरहा की होली की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी सामाजिक समरसता है; धर्म, जाति और वर्ग की दीवारें ढह जाती हैं और पूरा गांव एक परिवार बन जाता है। फगुआ पोखर इस होली की पहचान है, जहां हजारों श्रद्धालु अपनी पिचकारियों से पानी को गुलाबी कर देते हैं। इस दृश्य में भाईचारे और उत्साह की झलक स्पष्ट होती है। गीत-संगीत की धुनों पर थिरकते लोग मिथिलांचल की धरती को लघु वृंदावन बना देते हैं। इसके अलावा, समस्तीपुर जिले के अन्य गांवों में भी पारंपरिक होली जैसे धुरखेली, कीचड़ वाली होली और हंड़िया टांगने की परंपराएं जीवित हैं। बताते चलें कि,होलिका दहन की अग्नि जब गांव-गांव में प्रज्वलित होती है, तो वह केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं रहती, बल्कि आने वाले रंगोत्सव की औपचारिक घोषणा बन जाती है। बिहार में होली एक दिन का रंग खेलने भर का अवसर नहीं, बल्कि हफ्तों तक चलने वाली सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत उत्सव है। यहां होली का अर्थ है—फगुआ की थाप, चौपाल की महफिल, लोकगीतों की अनुगूंज, सामाजिक समरसता का संगम और पीढ़ियों से चली आ रही विरासत का पुनर्जीवन।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







