:
Breaking News

विभूतिपुर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, निष्पादन के लिए दिए गए निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

रोसड़ा (समस्तीपुर)।पुलिस निरीक्षक, रोसड़ा अंचल समस्तीपुर के द्वारा सोमवार को विभूतिपुर थाना परिसर में लंबित कांडों की समीक्षा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी मामलों की प्रगति रिपोर्ट ली गई।निरीक्षक ने विशेष रूप से गंभीर व संवेदनशील कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों की विवेचना शीघ्र पूरी करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी।समीक्षा बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षक ने कहा कि जनता की न्यायिक अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी कांडों का निष्पादन समय पर होना चाहिए।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *