:
Breaking News

पटना में मेहंदीगंज से अवैध ‘होम डिलीवरी’ शराब रैकेट का पर्दाफाश, विदेशी शराब जब्त

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब का कारोबार लगातार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इसी क्रम में पटना सिटी के मेहंदीगंज इलाके से ‘होम डिलीवरी’ रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। डीएसपी डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में कमरे से विदेशी शराब से भरे झोले और कार्टन बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार यह कमरा असल में टेंट व्यवसाय के नाम पर किराए पर लिया गया था, लेकिन वहां से शराब की सप्लाई की जा रही थी।
पुलिस ने मौके से प्लास्टिक के डब्बों में भरी शराब समेत कई बैग और कार्टन जब्त किए। शुरुआती जांच में सामने आया कि इस अवैध धंधे में दो प्रमुख व्यक्तियों का नाम सामने आया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार सक्रिय है। साथ ही पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है कि शराब कहां से लाकर किन इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।
पटना सिटी डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि बरामद शराब को कब्जे में ले लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद इस तरह की घटनाओं ने कानून के प्रभाव और enforcement पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे रैकेट के खुलासे की संभावना है, ताकि शराब की अवैध सप्लाई को रोका जा सके और शहर में कानून-व्यवस्था कायम रखी जा 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *