:
Breaking News

समस्तीपुर से लापता तीन छात्राएं पूर्णिया से सकुशल बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद

ह्यूमन ट्रैफिकिंग का पर्दाफाश, दो युवक गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर।दलसिंहसराय इलाके से कोचिंग जाने के दौरान लापता हुईं तीन छात्राओं को पुलिस ने पूर्णिया से सकुशल बरामद कर लिया। इस सनसनीखेज मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
दलसिंहसराय एसडीपीओ ने इसे ह्यूमन ट्रैफिकिंग का गंभीर मामला मानते हुए संभावित जबरन ले जाने और फरेब की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई संगठित आपराधिक नेटवर्क तो सक्रिय नहीं।

बड़ी तस्वीर – बिहार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का खतरा

हाल के महीनों में बिहार पुलिस ने 271 लड़कियों और 506 बच्चों को जबरन शोषण से मुक्त कराया।
191 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
ऑपरेशन नया सवेरा’ जैसे विशेष अभियान चलाकर पुलिस लगातार मानव तस्करी के खिलाफ जंग लड़ रही है।

परिवारों को सुरक्षा का भरोसा

छात्राओं की बरामदगी के बाद पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है। एसपी ने कहा कि मानव तस्करी में शामिल हर व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *