:
Breaking News

समस्तीपुर से निकला ‘स्वस्थ नारी शक्ति जागरूकता रथ’, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम

समस्तीपुर।महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से स्वस्थ नारी शक्ति परिवार जागरूकता रथ को शुक्रवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के गांव-गांव जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और अधिकारों से जुड़े संदेश देगा।डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा – “नारी शक्ति के बिना समाज अधूरा है। यदि महिलाएँ स्वस्थ और जागरूक होंगी तभी परिवार और समाज सशक्त बन सकेगा। यह रथ बदलाव की नई शुरुआत है।”

महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस

अधिकारियों ने बताया कि रथ के माध्यम से एनीमिया, कुपोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और महिला अधिकारों से संबंधित जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाएगी।

पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

इस मौके पर अपर समाहर्ता बृजेश कुमार, उप विकास आयुक्त सेलजा पांडे, निसरत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय, आईसीडीएस डीपी सुनीता समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने इस पहल को महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली ऐतिहासिक कदम बताया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *