:
Breaking News

समस्तीपुर से निकली मतदाता जागरूकता पिक रैली, उप समाहर्ता ने दिखाई हरी झंडी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण समस्तीपुर

समस्तीपुर।लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने और अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समस्तीपुर कलेक्टरेट परिसर से मतदाता जागरूकता पिक रैली निकाली गई। इस रैली को उप समाहर्ता सलूजा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सैकड़ों कर्मी व आंगनबाड़ी सेविकाओं की भागीदारी

रैली में सैकड़ों कर्मियों के साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। उनके हाथों में रंग-बिरंगे पोस्टर और स्लोगन लिखी तख्तियाँ थीं। जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लगाए गए –
“लोकतंत्र की शान है, मतदान हमारी जान है” और
“पहले मतदान, फिर जलपान”।

माहौल में दिखा उत्साह

रैली में शामिल महिलाओं और युवाओं ने लोगों से मतदान दिवस पर बूथ तक पहुँचने की अपील की। सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी इस रैली की सराहना की। प्रशासन का मानना है कि यह पहल जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *