:
Breaking News

तेजस्वी की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ में रोसड़ा का जोश, बारिश भी न बुझा सकी भीड़ की आग!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण

रोसड़ा की धरती पर शुक्रवार को तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। आसमान से बरसती बूंदें भी जनसैलाब के जोश को कम न कर सकीं। ढोल-नगाड़ों और नारों की गूंज के बीच जब तेजस्वी मंच पर पहुंचे तो लोगों का उत्साह देखने लायक था।लोग उम्र-जवान की परवाह किए बिना उमड़ पड़े थे—कोई पैदल, कोई गाड़ी से तो कोई कंधों पर बच्चे बिठाकर। मानो बरसते बादल भी भीड़ को रोकने नहीं, बल्कि और तपाकर भेजने का काम कर रहे हों।मंच से तेजस्वी ने नीतीश सरकार और भाजपा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा—
“बिहार के युवाओं के सपनों को कुचलने वालों से अब हिसाब होगा। यह भीड़ सिर्फ भीड़ नहीं है, यह बदलाव की दस्तक है। जिस बिहार ने देश को दिशा दी, उसी बिहार को आज बेरोजगारी और पलायन की मार झेलनी पड़ रही है। अब जनता चुप नहीं बैठेगी।”उन्होंने आगे कहा अधिकार छीना नहीं जाता, छीना जाता है। यही लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है। रोसड़ा की धरती से मैं एलान करता हूँ कि अब गरीब-किसान-मजदूर के हक की आवाज और बुलंद होगी।”सभा में दशकों पुराना स्थानीय मुद्दा भी तेजस्वी के सामने उठा। दरअसल, लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में ही रोसड़ा को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। बोर्ड लग चुका था, डीएम और एसपी तक रोसड़ा पहुँच चुके थे। जिला जज की अदालत तो यहाँ पहले से ही काम कर रही थी। लेकिन राजनीतिक साजिश के चलते मामला कोर्ट में अटक गया और रोसड़ा जिला बनने से वंचित रह गया। यही मुद्दा आज भी रोसड़ा के लोग उठाते हैं और शुक्रवार की सभा में भी यह आवाज गूंज उठी।रोसड़ा के लोग मानते हैं कि अगर तब रोसड़ा को जिला का दर्जा मिल गया होता, तो आज यहाँ की सूरत और सीरत बदल चुकी होती। ट्रेन ठहराव से लेकर सड़कों की बदहाली और रोजगार की कमी तक—ये सब समस्याएँ शायद इतनी गहरी न होतीं।राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बारिश के बावजूद उमड़ा यह जनसैलाब साफ संदेश देता है कि जनता अब सिर्फ सुनने नहीं, बल्कि बदलाव लिखने के लिए सड़क पर उतरने को तैयार है। और रोसड़ा जैसे उपेक्षित इलाकों की आवाज अगर सत्ता की गूंज में शामिल हो गई, तो 2025 की राजनीति का गणित बदलना तय है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *