:
Breaking News

समस्तीपुर में भरोसे का दूसरा नाम बने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश कुमार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

समस्तीपुर: शहर में जब भी नवजात शिशुओं और बच्चों के बेहतर इलाज की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है डॉ. अविनाश कुमार (एमबीबीएस, डीसीएच, डीएनबी) का। कम समय में ही उन्होंने अपनी सेवा, व्यवहार और विशेषज्ञता से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है।डॉ. अविनाश का सबसे बड़ा गुण है—उच्च स्तरीय चिकित्सा को साधारण लोगों की पहुँच तक लाना। वे बेहद कम फीस और न्यूनतम खर्च में ऐसी सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, जिसके लिए आम तौर पर बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

उनके क्लिनिक में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए अत्याधुनिक सुविधाएँ मौजूद हैं—

NICU (नवजात गहन चिकित्सा इकाई)

PICU (बाल गहन चिकित्सा इकाई)

वॉर्मर, फोटोथेरेपी

CPAP और वेंटिलेटर सपोर्ट

24 घंटे चिकित्सा सुविधा और नियमित टीकाकरण


यह सारी सुविधाएँ समस्तीपुर जैसे ज़िले में उपलब्ध होना लोगों के लिए बड़ी राहत है।डॉ. अविनाश का कहना है,मेरा उद्देश्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि हर माता-पिता को यह भरोसा देना है कि उनके बच्चे की देखभाल सुरक्षित हाथों में है।”
उनके दो क्लिनिक शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखकर संचालित किए जा रहे हैं—
1. पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित डॉ. पी.के. दास क्लिनिक परिसर में
2. काशीपुर, कन्या उच्च विद्यालय के सामने.दोनों क्लिनिक में रोज़ाना बड़ी संख्या में मरीज पहुँचते हैं और हर मरीज से वे विनम्रता और समर्पण भाव से पेश आते हैं। यही कारण है कि बहुत कम समय में उन्होंने न सिर्फ मरीजों का विश्वास जीता, बल्कि शहरवासियों के बीच "बच्चों के सच्चे मसीहा" के रूप में पहचान बना ली है।

समस्तीपुर के लोग कहते हैं कि—

जहाँ बड़े अस्पताल सिर्फ पैसे कमाने में लगे हैं, वहीं डॉ. अविनाश इंसानियत और सेवा को प्राथमिकता देते हैं। उनकी वजह से अब हमारे शहर के बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पटना या दिल्ली भागना नहीं पड़ता।”नतीजा साफ है—डॉ. अविनाश कुमार आज समस्तीपुर के लिए एक बड़ी सौगात बन चुके हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *