:
Breaking News

बारिश भी नहीं बुझा सकी रोसड़ा का जोश, तेजस्वी ने किया बड़ा ऐलान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम

रोसड़ा/समस्तीपुर:तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ शुक्रवार को रोसड़ा पहुंची तो राजनीति का पारा अचानक चढ़ गया। आसमान से बरसती बूंदें भी जनसैलाब की आग को ठंडा न कर सकीं। ढोल-नगाड़ों की थाप, नारों की गूंज और जोश से लबालब भीड़ ने साफ कर दिया कि रोसड़ा की आवाज अब बिहार की राजनीति की धड़कन बनने जा रही है।मंच पर पहुंचते ही तेजस्वी ने नीतीश सरकार और भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा—
“बिहार अब चाचा के भरोसे नहीं, दो गुजराती के इशारे पर चल रहा है। चाचा की उम्र और राजनीति दोनों ढलान पर हैं। अब बदलाव तय है।”

तेजस्वी ने भीड़ से वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो—रोसड़ा को जिला का दर्जा मिलेगा।

बिहार में कोई भी बेरोजगार नहीं बचेगा, सभी युवाओं को रोजगार मिलेगा।

‘माई-बहन योजना’ के तहत हर महिला को ₹2500 प्रतिमाह दिया जाएगा।

दिव्यांग और वृद्धजन को ₹2000 पेंशन मिलेगा।

हर घर को दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

राज्य से अपराध का सफाया होगा।

तेजस्वी ने बेरोजगारी, पलायन और महंगाई को बिहार की सबसे बड़ी त्रासदी बताया और कहा कि “अधिकार कभी दिया नहीं जाता, छीना जाता है। यही लड़ाई हमें मिलकर लड़नी है।”सभा में दशकों पुराना रोसड़ा को जिला बनाने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। स्थानीय लोग मानते हैं कि अगर 90 के दशक में रोसड़ा को जिला का दर्जा मिल जाता, तो यहाँ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल चुकी होती। लेकिन राजनीतिक साजिशों ने सपने को अधूरा छोड़ दिया। आज भी लोग उसी उम्मीद को लेकर आंदोलित हैं।

राजनीतिक संदेश

बारिश में भी भीड़ का उमड़ना इस बात का संकेत है कि जनता अब केवल सुनने नहीं, बल्कि बदलाव की पटकथा लिखने के लिए सड़क पर उतरने को तैयार है।
राजनीतिक पंडित मानते हैं कि अगर रोसड़ा जैसे उपेक्षित इलाकों की आवाज सत्ता के गलियारों तक पहुंची, तो 2025 का चुनावी गणित पूरी तरह बदल सकता है।

रोसड़ा को जिला क्यों बनाया जाए?

रोसड़ा का भूगोल और जनसंख्या इसे अलग जिला बनने योग्य बनाता है।शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुविधाओं की कमी से लोग समस्तीपुर और दरभंगा पर निर्भर हैं।इलाके की जनसंख्या घनत्व और क्षेत्रफल कई जिलों से अधिक है।
आवागमन और सड़क व्यवस्था बेहतर जिला बनने पर ही सुधर सकती है।रोसड़ा के लोग दशकों से आंदोलन और मांग कर रहे हैं।
जिला बनने से रोजगार, निवेश और विकास की नई संभावनाएँ खुलेंगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *