:
Breaking News

समस्तीपुर से अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट देने की मांग, तारिक रहमान बॉबी ने ठोकी दावेदारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर विधानसभा सीट से अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट दिए जाने की मांग तेज हो गई है। समस्तीपुर जिला औकाफ कमिटी के अध्यक्ष एवं जदयू के युवा नेता तारिक रहमान बॉबी ने प्रेस वार्ता कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
बॉबी ने कहा कि समस्तीपुर की जनता बदलाव चाहती है। अगर एनडीए यहां से अल्पसंख्यक को टिकट देती है तो इसका असर जिले की 10 विधानसभा सीटों के साथ मिथिलांचल की अन्य सीटों पर भी दिखेगा और गठबंधन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने तर्क दिया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अल्पसंख्यकों के बीच अलग छवि रही है। ऐसे में यह समुदाय चाहता है कि दस सीटों में से कम से कम एक पर उनका प्रतिनिधि विधानसभा में पहुंचे।वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए बॉबी ने कहा कि “पिछले 15 सालों से यहां के विधायक विकास में रुचि नहीं ले रहे। भैरोखड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र तो है लेकिन आज तक भवन का निर्माण नहीं  हूं उन्होंने खुद को नेता नहीं बल्कि “समस्तीपुर का बेटा” बताते हुए दावा किया कि अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे न केवल समस्तीपुर से जीत दर्ज करेंगे, बल्कि जिले की सभी दस सीटों पर एनडीए का परचम फहराने में अहम भूमिका निभाएंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *