:
Breaking News

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का हमला: बीजेपी ने नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर सत्ता में बदलाव की साजिश रची

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार की सियासी गर्माहट के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बीजेपी पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की मौजूदा सरकार वोट चोरी के सहारे बनी थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाने की साजिश पहले से ही रची जा रही थी। कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर “डिजिटल अरेस्ट” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो नेता कभी समाजवादी विचारधारा की लड़ाई लड़ते थे, अब वही उसी विचारधारा को आरएसएस के एजेंडे के हवाले कर चुके हैं।
राजेश राम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार में हाल के राजनीतिक घटनाक्रम से कांग्रेस को कोई आश्चर्य नहीं हुआ है। चुनाव के दौरान भी हमने जनता को आगाह किया था कि बीजेपी नीतीश जी को मुख्यमंत्री नहीं रहने देगी। आज स्थिति यह है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया है।”
इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं और 5 मार्च को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। उनका यह कदम जदयू कार्यकर्ताओं के बीच रोष का कारण भी बना है। विपक्षी दल लगातार इस फैसले और बीजेपी की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि राज्य के नेतृत्व में बदलाव की रणनीति लंबे समय से चल रही थी।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद उनकी पार्टी में नया राजनीतिक परिदृश्य बन रहा है। उनके पुत्र निशांत कुमार ने रविवार (08 मार्च) को औपचारिक रूप से जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि बिहार में सत्ता और नेतृत्व की यह लड़ाई आने वाले महीनों में और तेज होगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *